न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पाक रमजान माह के अवसर पर शनिवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची स्थित यूसी झा सभागार में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिचार प्रवर प्रथम सह पुलिस एसोसिएशन, शाखा रांची के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इस अवसर पर संयुक्त सचिव प्यारेलाल साहू, सचिव देवताचरण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सहित पुलिस केंद्र के सभी पुलिसकर्मी, अफसर एसोसिएशन के पदाधिकारी, मेंस एसोसिएशन के सदस्य और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे.कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश दिया. उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारा और मजबूत होता है.इफ्तार के बाद सभी ने देश और प्रदेश में शांति, अमन और तरक्की के लिए दुआ भी की.
यह भी पढ़ें: रांची स्टेशन पर बड़ा हादसा, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर चड़कर युवक ने छुआ हाईटेंशन तार