संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने बीमार बछड़े को दिलाया नया जीवन,आमजनों से की खास अपील

संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने बीमार बछड़े को दिलाया नया जीवन,आमजनों से की खास अपील

संवेदनशीलता की मिसाल उपायुक्त ने बीमार बछड़े को दिलाया नया जीवनआमजनों से की खास अपील

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  
जहां एक ओर प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच अक्सर मानवीय संवेदनाएं पीछे छूट जाती हैं,वहीं पलामू के नये उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने पशु प्रेम और संवेदनशीलता से एक अनूठी मिसाल पेश की है.मामला उस वक्त सामने आया जब एक जागरूक नागरिक ने व्हाट्सएप के माध्यम से उपायुक्त को एक तस्वीर भेजकर जानकारी दी कि एक गाय का बछड़ा सड़क किनारे बीमार अवस्था में पड़ा हुआ है. तस्वीर में बछड़े की हालत काफी दयनीय प्रतीत हो रही थी, जिससे उसके जीवन पर खतरा मंडरा रहा था.सूचना मिलते ही उपायुक्त श्री शेखावत ने बिना देर किए पूरे मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने तुरंत एनडीसी (नजारत उप समाहर्ता) को निर्देश दिया कि बछड़े को ट्रैक कर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन हरकत में आया. शहर थाना एवं छतरपुर थाना प्रभारी के सहयोग से बछड़े की तलाश की गई और उसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया. इसके बाद बछड़े को बेहतर देखभाल और उपचार के लिए जपला स्थित अर्जुन यादव की गौशाला को सुपुर्द कर दिया गया.
इस मानवीय पहल ने यह साबित कर दिया कि उपायुक्त न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति भी गहरी संवेदनशीलता और करुणा रखते हैं. 

 पलामू उपायुक्त की अपील

उपायुक्त ने इस मौके पर आमजनों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में पशु-पक्षियों को भी हमारी सहायता की जरूरत होती है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने घरों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करें तथा संभव हो तो छायादार स्थान उपलब्ध कराएं.

यह भी पढ़ें: आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा, काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन, 30 अप्रैल को धरने की चेतावनी

संबंधित सामग्री

पलामू के छात्र-छात्राओं ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा, 96.9% के साथ झारखंड में 8वां स्थान

झारखंड

पलामू के छात्र-छात्राओं ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा, 96.9% के साथ झारखंड में 8वां स्थान

10वीं बोर्ड में जिला टॉप-10 में शामिल, सफलता दर ने फिर चौंकाया

रांची के कांके में नदी से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका... जांच में जुटी पुलिस 

झारखंड

रांची के कांके में नदी से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका... जांच में जुटी पुलिस 

चंदवा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, तराना परवीन बनीं प्रखंड टॉपर, जिले में तीसरा स्थान

झारखंड

चंदवा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, तराना परवीन बनीं प्रखंड टॉपर, जिले में तीसरा स्थान

सासंग विद्यालय का दबदबा, लाधुप की सोनाक्षी ने भी हासिल किया जिला में छठा स्थान

बहरागोड़ा की छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी, पूर्वी सिंहभूम में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया

झारखंड

बहरागोड़ा की छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी, पूर्वी सिंहभूम में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया

रांची में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, निजी स्कूल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक

झारखंड

रांची में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, निजी स्कूल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक