भक्ति-संगीत संध्या

हुसैनाबाद में 18 नवंबर को सजेगी भक्ति-संगीत की शाम, शहनाज अख्तर की होगी भजन प्रस्तुति

हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान में आदर्श युवा जागृति मंच जपला के तत्वावधान में भक्ति जागरण सह भजन कार्यक्रम होगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में 18 नवंबर को सजेगी भक्ति-संगीत की शाम, शहनाज अख्तर की होगी भजन प्रस्तुति

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

पलामू/डेस्क: आदर्श युवा जागृति मंच, पुरानी बाजार जपला के तत्वावधान में आगामी 18 नवंबर 2026 को हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान में भक्ति जागरण सह भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत रात 8 बजे होगी. इसमें देश की प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर भजनों की प्रस्तुति देंगी.कार्यक्रम की जानकारी पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह मंच के संरक्षक जितेन्द्र पासवान ने रूद्रा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन हुसैनाबाद एसडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ सह आईपीएस अधिकारी दिव्यांश शुक्ला मौजूद रहेंगे. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे. मंच ने हुसैनाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. प्रेसवार्ता में मंच के अध्यक्ष प्रभात कुमार, सचिव पियुष कुमार अग्रवाल, संरक्षक आशीष गर्ग समेत रवि कुमार गुप्ता, अर्जुन पटेल, सौरभ गुप्ता, मनीष अग्रवाल, प्रेमप्रकाश सौंडिक, अमित गुप्ता, रविन्द्र कांस्यकार, प्रेमचन्द चौधरी, जीतेन्द्र रावत, शम्भू कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम के नोटिस के खिलाफ कल मोराबादी वेंडर मार्केट बंद रहेगा - डॉ रौशन कुमार साहू

संबंधित सामग्री

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या कर शव दफन करने की बात कबूली

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

परिजनों के अनुसार, कलावती देवी वृद्ध होने के साथ-साथ दिव्यांग भी हैं. उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे का माध्यम थी

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जवाबदेही तय करने के दिए गए निर्देश