प्राथमिक विद्यालय महदैया में भावुक विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित, सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गई विदाई

By : News11 Bharat
प्राथमिक विद्यालय महदैया में भावुक विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित, सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गई विदाई

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: प्राथमिक विद्यालय महदैया की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दोरकश दास आज 30 अप्रैल 2026 को 38 वर्षों की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गईं. उन्होंने 1988 में इस विद्यालय में योगदान दिया था. 

उनकी विदाई पर विद्यालय परिसर में विशेष समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बच्चे, अभिभावक और ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे. विदाई के क्षण में सभी की आंखें नम हो गईं. बच्चों और परिजनों ने भावुक मन से उन्हें विदा किया और उनके योगदान को याद किया.

इस अवसर पर उपमुखिया लक्ष्मी कुमारी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण मंडल, शिक्षक हरिनंदन कुमार, जयप्रकाश वर्मा, रामप्रसाद मंडल, माथुर मंडल, हीरालाल मंडल मौजूद रहे. आंगनबाड़ी सेविका सविता वर्मा, ठाकुरी देवी, चमरू मंडल, सी एस बारा सहित सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे-बच्चियां कार्यक्रम में शामिल हुए. 

सभी ने श्रीमती दास के समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति लगन की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पीढ़ियों को संवारने में अहम भूमिका निभाई. विद्यालय परिवार ने उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: नगर पंचायत हुसैनाबाद ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, मजदूर दिवस से पूर्व सम्मान समारोह का आयोजन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार