स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ का प्रयास, सुरक्षा की मांग को लेकर थाने में दिया गया आवेदन

By : News11 Bharat
स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ का प्रयास, सुरक्षा की मांग को लेकर थाने में दिया गया आवेदन

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: जिला के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन कुमार ने बालूमाथ थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.प्रधानाचार्य ने आवेदन में बताया कि सोमवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद कई छात्राएं घर लौट रही थीं. इसी दौरान विद्यालय से बाहर एक काले रंग की कार आकर रुकी. कार सवार युवकों ने छात्राओं को रोककर उनसे मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश की. छात्राओं के विरोध करने पर वे गंदी-गंदी गालियां देते हुए मौके से फरार हो गए.इसके बाद छात्राओं ने घटना की जानकारी विद्यालय के शिक्षकों को दी. प्रधानाचार्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बालूमाथ थाना में आवेदन देकर विद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा की मांग की है.प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि विद्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर एक अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित है, जहां अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. ग्रामीणों ने लातेहार उपायुक्त से उक्त शराब दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है.गौरतलब है कि इसी विद्यालय परिसर में बालिका आवासीय विद्यालय, बारियातू का भी संचालन होता है.इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में दलित समाज की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, टिकिमुखी मैदान में

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026