भीषण गर्मी के बीच राजधानी रांची में मौसम ने ली करवट, दोपहर में ही छाया अंधेरा... कई इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले 

By : Ark Sahuliyar
भीषण गर्मी के बीच राजधानी रांची में मौसम ने ली करवट, दोपहर में ही छाया अंधेरा... कई इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यभर में पड़ रहे भीषण गर्मी के बीच राजधानी रांची में मौसम ने करवट ली है. तेज गर्जन और आंधी के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. इस दौरान दोपहर में ही अंधेरा छा गया और रांची के कई हिस्सों में ओले भी गिरे. इसके बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर बोकारो, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़ और रांची जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है. साथ में कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

ये भी पढ़ें- कोनार डैम में डूबते हिरण को मछुआरों ने बचाया, दिखाई इंसानियत की मिसाल

संबंधित सामग्री

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.