पिता के निष्कासन पर कांग्रेस पर भड़की अंबा, कहा- नियम को ताक पर रखकर हुई कार्रवाई, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगी शिकायत 

By : Ark Sahuliyar
पिता के निष्कासन पर कांग्रेस पर भड़की अंबा, कहा- नियम को ताक पर रखकर हुई कार्रवाई, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगी शिकायत 

न्यूज़11 भारत
बड़कागांव/डेस्क:
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि मेरे पिता को गलत तरीके से पार्टी से निकाला गया. उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति की ये करवाई दवाब में हुई है. पार्टी से निकालने से पहले कारण क्यों नहीं पूछा गया ? पार्टी के विधायक जब मंत्रियों पर टिप्पणी करते है, तब इन आचरण पर कारवाई क्यों नहीं हुई? प्रदेश नेतृत्व को इस बात से परेशानी थी कि मैंने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात क्यों की. उन्होंने कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा और झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस यह बताए कि पार्टी कब उनके साथ खड़ी रही. अम्बा प्रसाद ने कहा कि वह अपने पिता के निष्कासन सहित सभी मुद्दों की जानकारी पार्टी आलाकमान को देंगी. उन्होंने कहा कि आत्मसम्मान के साथ लंबे समय तक समझौता नहीं किया जा सकता. प्रदेश प्रभारी के राजू से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला.

ये भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी राजीव लोचन बख्शी के खिलाफ एसीबी को लिखा पत्र

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई