अंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप, सवालों के घेरे में एसटी-एससी-ओबीसी एकता मंच

अंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप, सवालों के घेरे में एसटी-एससी-ओबीसी एकता मंच

अंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप सवालों के घेरे में एसटी-एससी-ओबीसी एकता मंच

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  खलारी कोयलांचल के डकरा स्थित अंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से करीब 1 करोड़ 95 लाख 68 हजार 800 रुपये की लागत से पार्क का जीर्णोद्धार कराया जाना है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं.

बताया जाता है कि कार्य में अनियमितताओं को लेकर 29 मार्च को समाचार प्रकाशित होने के बाद 30 मार्च को जिला के मुख्य अभियंता गुप्तेश्वर राम ने स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त होने वाले ईंट, सरिया और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर देश के आदर्श हैं, इसलिए उनके नाम पर बनने वाले इस पार्क के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्य अभियंता ने यह भी कहा कि यह योजना काफी प्रयासों के बाद स्वीकृत हुई है और यदि निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई तो संबंधित संवेदक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. खासकर एसटी-एससी-ओबीसी एकता मंच के कुछ पदाधिकारी भी अब लोगों के सवालों के घेरे में  हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर यह पार्क बन रहा है, उसी पार्क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल चिंता का विषय हैं.

वहीं समाजसेवी नागेश्वर मुखिया ने इसमें लगने वाले ईंट को दो नम्बर बताते हुए बेहतर ईंट लगाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के काम इसे बेहतर से बेहतर किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जेएससीए महिला T20 में सिमडेगा सीनियर महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत

संबंधित सामग्री

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी