सुदामडीह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार युवकों की तलाश में छापेमारी

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

सुदामडीह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार युवकों की तलाश में छापेमारी

सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरखूंटी में नाबालिग युवती के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.

सुदामडीह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप चार युवकों की तलाश में छापेमारी

न्यूज़11 भारत 
झरिया/डेस्क:
सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरखूंटी में नाबालिग युवती के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर सुदामडीह पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

पीड़िता के भाई के अनुसार, उसकी बहन गुरुवार को परसियाबाद स्थित अपनी सहेली के घर गई थी. इसके बाद वह झरिया गई. झरिया से लौटते समय उसने फोन कर भाई से घर ले जाने को कहा. भाई ने पड़ोसी संजू रवानी से उसे घर पहुंचाने का आग्रह किया. आरोप है कि संजू रवानी किशोरी को घर पहुंचाने के बजाय दयाशंकर यादव के एक घर में ले गया, जहां पहले से दयाशंकर यादव (19), आजान अंसारी (18), रंजन साव (40) और संजू रवानी (18) मौजूद थे. शिकायत के अनुसार, वहां चारों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर सुदामडीह थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने पीड़िता से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो, सिंदरी अंचल पुलिस निरीक्षक नूतन मोदी, सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन सहित पाथरडीह, जोरापोखर, घनुआडीह ओपी और बलियापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
 
संबंधित सामग्री

कोयला उत्खनन के विरोध में ग्रामीणों का सामूहिक आत्मदाह का ऐलान 

झारखंड

कोयला उत्खनन के विरोध में ग्रामीणों का सामूहिक आत्मदाह का ऐलान 

झरिया अंचल के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागडीह बस्ती के ग्रामीणों ने बीसीसीएल लोदना एरिया की प्रस्तावित/चल रही खुली खदान परियोजना के विरोध में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

PM के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे, BCCL की परियोजनाओं और झरिया पुनर्वास की करेंगे समीक्षा

झारखंड

PM के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे, BCCL की परियोजनाओं और झरिया पुनर्वास की करेंगे समीक्षा

BCCL के गेस्ट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, BCCL मुख्यालय में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

धनबाद में आवारा सांड का आतंक: आधा दर्जन लोगों को उतारा मौत के घाट; नगर निगम की चुप्पी पर उठे सवाल

झारखंड

धनबाद में आवारा सांड का आतंक: आधा दर्जन लोगों को उतारा मौत के घाट; नगर निगम की चुप्पी पर उठे सवाल

अब तक शास्त्री नगर में आवारा सांड़ के आतंक से आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है.

झरिया की समस्याओं को लेकर DC से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, बिजली-पानी समेत सड़क और स्वास्थ्य का उठाया मुद्दा 

झारखंड

झरिया की समस्याओं को लेकर DC से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, बिजली-पानी समेत सड़क और स्वास्थ्य का उठाया मुद्दा 

विधायक ने झरिया क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उपायुक्त से विस्तृत वार्ता की और उनके समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. 

झरिया: भगतडीह में कई रैयतों के आशियाने का जमीन खिसका, दर्जनों घरों में आई दरार 

झारखंड

झरिया: भगतडीह में कई रैयतों के आशियाने का जमीन खिसका, दर्जनों घरों में आई दरार 

भगतडीह पुराना आरएसपी कॉलेज के पिछे कामिनी कल्याण में कई रैयतों के आशियाना का जमीन खिसक गया है.