अमन साहू गैंग के आकाश राय ने नशा के खिलाफ खोला मोर्चा.. फेसबुक में पोस्ट कर तस्करों को दी धमकी

By : News11 Bharat
अमन साहू गैंग के आकाश राय ने नशा के खिलाफ खोला मोर्चा.. फेसबुक में पोस्ट कर तस्करों को दी धमकी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आकाश राय उर्फ़ मोनू इन दिनों जेल में है, लेकिन वह लगातार फेसबुक के माध्यम से गैंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हैं. आकाश राय अमन साहू गैंग से हैं. हाल ही में आकाश राय ने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से रांची के नशे के कारोबारियों को खुली चेतावनी दी हैं. जिसके बाद पोस्ट से शहर में सनसनी फैल गई हैं.

फेसबुक पोस्ट में आकाश राय ने रांची में कथित रूप से चल रहे ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल लोगों को दो महीने का समय दिया हैं. पोस्ट में कहा गया है कि यदि तय समय के भीतर यह अवैध कारोबार बंद नहीं किया गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. आगे आकाश राय ने पोस्ट के माध्यम से नशा तस्करों को रांची छोड़ने या कारोबार बंद करने की चेतावनी दी हैं. साथ ही पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस अवैध कारोबार में कुछ महिलाएं भी शामिल है लेकिन उनकी टीम महिलाओं को निशाना नहीं बनाती.

height=761

यह भी पढ़े: सही गलत पहचानने की नजर भी दुरुस्त है और निशाना भी.. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने किया पोस्ट

संबंधित सामग्री

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल