AJSU Party supports Kolhan Bandh

चाईबासा में पुलिस दमन के विरोध में कोल्हान बंद को AJSU पार्टी का समर्थन

आदिवासी–मूलवासी विरोधी है राज्य सरकार: आजसू पार्टी 

By : Ark Sahuliyar
चाईबासा में पुलिस दमन के विरोध में कोल्हान बंद को AJSU पार्टी का समर्थन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आजसू पार्टी ने सोमवार को चाईबासा में हुए पुलिसिया दमन तथा 21 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में  आहूत कोल्हान बंद (पूर्वी सिंहभूम छोड़कर) का समर्थन करने की घोषणा की है. आजसू ने आदिवासी आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारी की तीखी निंदा की है और आरोप लगाया है कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की सरकार लगातार आदिवासी–मूलवासी जनता का दमन करने में जुटी है. 

आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासी-मूलवासी जनता का लगातार दमन किया जा रहा है. वर्तमान राज्य सरकार का आदिवासी-मुलवासी विरोधी चरित्र सामने आ चुका है. डॉ भगत ने कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस पर सिदो-कान्हु के वंशजों पर लाठी चली. गोड्डा में सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा का एनकाउंटर कर दिया गया. रांची में सरना स्थल की रक्षा के लिए आंदोलनरत लोगों पर लाठियां चलाई गईं.

डॉ भगत ने कहा कि हेमंत सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आजसू चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया तत्व बालू, कोयला तथा अन्य खनिजों का अवैध खनन और परिवहन खुलेआम कर रहे हैं. डॉ भगत ने कहा कि चाईबासा में भारी वाहनों के प्रवेश से आम जनता त्रस्त है. पहले वाहनों का प्रवेश बंद था, लेकिन झामुमो–कांग्रेस के इशारे पर फिर से शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें- झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण में वित्त विभाग के अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव