कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक

पशुपालन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक को अपनाने पर चर्चा

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पशुपालन के क्षेत्र में झारखंड आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक को ग्रहण कर सकता है. नस्ल सुधार की दिशा में ऑस्ट्रेलिया के प्रयोग को अपनाने को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गंभीर है. झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पशुपालन की तकनीक के आदान प्रदान के लिए रांची में महत्वपूर्ण बैठक हुई. ये बैठक विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और ऑस्ट्रेलिया एग्रीकल्चरल काउंसलर किरण करामिल के बीच संपन्न हुई है. आपको बता दें कि 16 दिसंबर को इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के साथ बैठक हुई थी. मंगलवार को इसी चर्चा की अगली कड़ी में रांची में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ऑस्ट्रेलिया एग्रीकल्चरल काउंसलर किरण करामिल के साथ लंबी बैठक की. 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया है कि पशुपालन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक सबसे बेहतर और सफल है. इस तकनीक को झारखंड के द्वारा अपनाए जाने और राज्य के किसानों को इसका लाभ दिलाने को लेकर विभाग गंभीर है. नस्ल सुधार के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया के प्रयोग को झारखंड में भी अपनाने पर लंबी चर्चा हुई है. ऐसा करने से खास तौर पर गौ पालकों के लिए दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी आसान हो जाएगा. बैठक में ऑस्ट्रेलिया सरकार या वहां के संस्थानों के साथ MOU किए जाने की योजना भी बनाई गई है. 

पशुपालन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया तकनीक को अपनाने पर अब तक हुई सकारात्मक चर्चा से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी अवगत कराया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो विभागीय अधिकारियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की तकनीक को जानने और समझने के लिए दौरा भी हो सकता है. ऑस्ट्रेलिया एग्रीकल्चरल काउंसलर किरण करामिल भी इस बैठक के बाद उत्साहित नजर आए. उन्होंने भी झारखंड के साथ सकारात्मक चर्चा होने और भविष्य में साथ हो कर इस दिशा में काम करने की संभावना जताई है. इस बैठक में विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, ICAR गढ़खटंगा निदेशक सुजय रक्षित मुख्य रूप से मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- NCRB Data: झारखंड के मिसिंग बच्चों की मिस्ट्री, पिछले 10 सालों में लगभग 4000 बच्चे हुए लापता, 1000 वापस मिले ही नहीं

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री