ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद इशांक पहुंचे लोक भवन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार भेंट

By : Vaibhaw Vikram
ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद इशांक पहुंचे लोक भवन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार भेंट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखंड के नन्हें प्रतिभाशाली बालक इशांक ने अपने परिजनों के साथ लोक भवन, रांची में शिष्टाचार भेंट की. उल्लेखनीय है कि मात्र 7 वर्ष की आयु में इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित लगभग 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है.

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इशांक को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, साहस और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने कहा कि इशांक ने न केवल झारखण्ड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है और अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों एवं प्रशिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मोबाइल की रोशनी में कराए गए प्रशव को लेकर सांसद दीपक प्रकाश ने स्वास्थ्य मंत्रालय को घेरा, जानें क्या कहा

संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया