पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हें कदमों का जश्न: बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया घाघरा गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को घाघरा प्रखंड के कोटामाटी, घोड़ाटांगर, पकरटोली, गम्हरिया सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर केक काटकर बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं और उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए.
कार्यक्रम में वीडियो सह बाल विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें विशेष महसूस कराना है. उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं एलएस श्वेता ने बताया कि उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार संबंधित माह में जन्मे बच्चों का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि आगे भी डीसी मैडम के निर्देशानुसार इस पहल को लगातार जारी रखा जाएगा.
इस अवसर पर कोटामाटी, घोड़ाटांगर, पकरटोली, गम्हरिया सहित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिका एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे
यह भी पढ़ें: जपला रेलवे ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा नुकसान टला, जनहानि की सुचना नहीं