चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

अधिकारियों को दिये कई आवश्यक दिशानिर्देश

By : Pramod Kumar
चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क: उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने शनिवार को चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय के रोकड़ बही,योजना पंजी समेत कार्यालय के द्वारा संधारित विभिन्न पंजियों की जांच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व चिकित्सा समेत अन्य पंजीयों का निरीक्षण के आलावा यहां चिकित्सा व्यवस्था व साफ सफाई की दिशा में कई निर्देश भी दिए. कहा कि निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यालय के पंजियो की प्रति साथ ले ली गई है. जिसपर प्रतिवेदन तैयार कर अग्रेतर कार्यवाही को लेकर टिप्पणी की जाएगी. मौके पर बीडीओ अजय वर्मा व सीओ रवि कुमार आनंद मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा को लेकर रांची में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व तैयारियों पर मंथन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई