अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

सदर अस्पताल रामगढ़ में 250 अतिरिक्त बेड के लिए जी+6 भवन निर्माण पर हुई चर्चा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क:  रामगढ़: स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने रामगढ़ जिले का दौरा कर जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा आधारभूत संरचनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सर्वप्रथम अपर मुख्य सचिव ने कांकेबार स्थित ट्रॉमा सेंटर भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों एवं आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रॉमा सेंटर के मॉड्यूलर सिस्टम को अपग्रेड करने का निर्देश दिया. साथ ही ट्रॉमा सेंटर भवन के प्रथम तल पर अतिरिक्त निर्माण कार्य कराए जाने की संभावनाओं एवं आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई. इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक तकनीकी परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए.

इसके उपरांत अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल रामगढ़ का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गायनेकोलॉजी ओपीडी, ईएनटी ओपीडी, नेत्र रोग (आई) ओपीडी, डेंटल ओपीडी सहित अन्य विभागों का अवलोकन कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू), डायलिसिस सेंटर, डॉक्टर क्वार्टर, स्टाफ क्वार्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया. डॉक्टर एवं स्टाफ क्वार्टर की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के उपरांत उन्होंने पुराने डॉक्टर एवं स्टाफ क्वार्टर को हटाकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 मंजिला आवासीय भवन के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की तथा इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज के साथ सदर अस्पताल परिसर में 250 अतिरिक्त बेड की क्षमता वाले नए भवन के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान बताया गया कि भवन का निर्माण जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) मॉडल पर किया जाएगा. अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अभियंताओं को भवन निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने, सभी तकनीकी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना विकसित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बेड क्षमता विकसित होने से जिले के मरीजों को बेहतर एवं विस्तारित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

दौरे के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने, सिविल सर्जन कार्यालय रामगढ़ का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी, अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना हमारी प्राथमिकता है - राजीव जायसवा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश