अवैध कोयला और बालू कारोबारियों पर गिरेगी गाज, फिर से दर्ज होंगे मामले - एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह

अवैध कोयला और बालू कारोबारियों पर गिरेगी गाज, फिर से दर्ज होंगे मामले - एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह

चंदनकियारी में अवैध कोयला-बालू कारोबार पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

अवैध कोयला और बालू कारोबारियों पर गिरेगी गाज फिर से दर्ज होंगे मामले - एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क:चंदनकियारी: चास अनुमंडल के विभिन्न थाना एवं ओपी के पुलिस पदाधिकारियों की मासिक अपराध गोष्ठी शुक्रवार को आमलाबाद ओपी क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-जनता संबंध मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

हाल में लगातार कई क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं पर सवाल के जवाब में एसडीपीओ ने बताया कि चास, पिंडराजोड़ा और चंदनकियारी क्षेत्र में कुल 40 चोरी कांडों का उद्वेदन किया गया है. इनमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा सोना-चांदी समेत कई कीमती सामानों की उल्लेखनीय रिकवरी की गई है. उन्होंने कहा कि रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती तेज कर दी गई है. टाइगर मोबाइल शहर के संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात्रि गश्ती बढ़ाई गई है.

एसडीपीओ ने चैनलों और माध्यमों के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग घर छोड़कर बाहर जा रहे हैं, वे कृपया इसकी सूचना पुलिस को दें, जिससे चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके. अवैध कोयला, बालू और लोहा चोरी पर उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में ऐसे लगभग 25 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि यदि ऐसे किसी भी मामले की जानकारी आती है तो आगे भी कड़ी कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए जाएंगे.

बैठक के दौरान एसडीपीओ ने थाना एवं ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए.

इस बैठक में इंस्पेक्टर मुकेश पांडे, थाना प्रभारी अमित कुमार राय, ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, शैलेंद्र पासवान,शुभम कुमार गोप, रंजीत कुमार यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव  के जंगलों में 4 एकड़ में फैली अफीम की खेती को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किया नष्ट

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा