'ऑपरेशन सतर्क'

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हटिया द्वारा 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार  

गाड़ी संख्या 18624 में RPF पोस्ट हटिया के उप निरीक्षक रीता कुमारी द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन एवं उक्त ट्रेन में मादक पदार्थों/अवैध वस्तुओं के विरुद्ध चेकिंग की जा रही थी.

By : Ark Sahuliyar
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हटिया द्वारा 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
गाड़ी संख्या 18624 में RPF पोस्ट हटिया के उप निरीक्षक रीता कुमारी द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन एवं उक्त ट्रेन में मादक पदार्थों/अवैध वस्तुओं के विरुद्ध चेकिंग की जा रही थी. इसी क्रम में लगभग 19:05 बजे, प्लेटफॉर्म संख्या 02 स्थित एस्केलेटर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में भूरे रंग के ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम चंदन कुमार, उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता- शंकर प्रसाद, निवासी- हुलासगंज, जिला- जहानाबाद (बिहार) बताया. ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर Blender’s Pride Whisky की 12 बोतलें, प्रत्येक 750 मिलीलीटर, कुल 9,000 मिलीलीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹14,400/- है, बरामद हुईं. उक्त शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में वह असफल रहा तथा पूछताछ में उसने झारखंड से शराब खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की. सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए बरामद शराब को उप निरीक्षक रीता कुमारी, RPF पोस्ट हटिया द्वारा उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में मौके पर विधिवत जब्त किया गया. जब्त शराब को नियमानुसार आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अड्डेबाजी और नशे के खिलाफ रांची पुलिस की सख्त कार्रवाई, SSP के नेतृत्व में प्रमुख ‘क्राइम हॉटस्पॉट्स’ का औचक निरीक्षण 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.