नगरपालिका चुनाव–2026 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब जब्त, 400 किलो जावा महुआ विनष्ट

By : News11 Bharat
नगरपालिका चुनाव–2026 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब जब्त, 400 किलो जावा महुआ विनष्ट

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला श्री क्षितिज विजय मिंज के निर्देशन में प्राप्त सूचना के आलोक में दिनांक 17.02.2026 को ईचागढ़ थाना अंतर्गत चातम ग्राम में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से निर्मित एवं भंडारित 20.00 लीटर महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया. साथ ही लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार विनष्ट किया गया.

उक्त प्रकरण में अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

उत्पाद अधीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन अवधि के दौरान अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी एवं सघन अभियान जारी रहेगा. नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर कैंटीनों की जांच

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार