न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर निकल सामने आई है. बताया जा रहा है कि शराब घोटाले मामले में ACB ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है. आपकी जानकारी जानकारी के लिए बता दें, नवीन केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले हैं. नवीन केडिया को अपनी हिरासत में लेने के बाद ACB ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
बता दें, ACB शराब घोटाले वाले मामले में नवीन केडिया से पूछताछ कर सकती है. ACB ने नवीन केडिया को पहले ही समन भेजा था और एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा था. समन मिलने के बाद से ही नवीन केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग से फरार चल रहा था. शराब घोटाला केस में आरोपी करार किये जाने के बाद वह कोर्ट से अग्रिम बेल की मांग की थी. मगर उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली थी. अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था.
यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम ने लिया करवट, 17 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी