धनबाद से दिल्ली तक चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन, 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर मंगल व शनिवार होगा परिचालन

By : Admin
धनबाद से दिल्ली तक चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन, 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर मंगल व शनिवार होगा परिचालन

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: धनबाद से जम्मूतवी तक चल रही स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. अब यह ट्रेन दीपावली और छठ के लिए रेलवे ने धनबाद से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. धनबाद से 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. वापसी में दिल्ली-धनबाद स्पेशल 12 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर बुधवार और रविवार को चलेगी. ट्रेन में 18 थ्री इकोनॉमी क्लास की बोगियां जोड़ी जाएंगी.

03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल धनबाद स्टेशन से सुबह 10.10 बजे रवाना होगी. ट्रेन गोमो 10.35 बजे पहुंचेगी और गया, डीडीयू, वाराणसी, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टुंडला होते हुए सुबह 9.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल सुबह 11.45 बजे दिल्ली से खुलेगी. ट्रेन अगले दिन सुबह 11.52 बजे गोमो ओर दोपहर एक बजे धनबाद पहुंचेगी. जल्द ट्रेन में बुकिंग शुरू होगी

यह भी पढ़ें: धनबाद में ज्वेलर्स से 1.90 लाख के आभूषण की फिल्मी स्टाइल में ठगी, गोविन्दपुर थाने में शिकायत दर्ज

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई