भीम बराज में भरपूर पानी, फिर भी खेत प्यासे, उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार

Abundant water at Bhim Barrage, yet fields remain

भीम बराज में भरपूर पानी, फिर भी खेत प्यासे, उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार

पलामू जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण धान की खेती प्रभावित हो रही है. कम बारिश क़े वजह से वैकल्पिक व्यवस्था से करीब आधे किसानों ने ही धान का बिचड़ा खेतों में किया है.

भीम बराज में भरपूर पानी फिर भी खेत प्यासे उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण धान की खेती प्रभावित हो रही है. कम बारिश क़े वजह से वैकल्पिक व्यवस्था से करीब आधे किसानों ने ही धान का बिचड़ा खेतों में किया है. बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र क़े किसानों की उम्मीदें अब उत्तर कोयल मुख्य नहर पर टिकी हैं. झारखंड में हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज का जलस्तर बढ़ा है. बराज लगभग अपनी जल भंडारण क्षमता तक पहुंचने वाला है और अतिरिक्त पानी डाउन साइड उत्तर कोयल नदी में छोड़ा जा रहा है. 

इसके बावजूद उत्तर कोयल मुख्य नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे मोहम्मदगंज, हैदरनगर और हुसैनाबाद के उत्तरी क्षेत्र के किसान सिंचाई का इंतजार कर रहे हैं. वहीं हुसैनाबाद के दक्षिणी क्षेत्र में धान की खेती अब भी बारिश के भरोसे है. प्राप्त जानकारी क़े अनुसार बताया जाता है की104 आरडी के पास सुपर पैसेज, 84 आरडी के समीप सीडी स्ट्रक्चर का निर्माण अधूरा रहने तथा निर्माण के दौरान बनाई गई अस्थायी मिट्टी की बाधा नहीं हटने के कारण नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सका. 

बतादे की वर्ष 2018 से चल रहे उत्तर कोयल मुख्य नहर रिमॉडलिंग कार्य में 31.40 किलोमीटर के लक्ष्य के मुकाबले अब तक लगभग 19 किलोमीटर में लाइनिंग का कार्य पूरा होने की बात सामने आई है. पुल, पुलिया, सीडी, सीआर, एचआर और सुपर पैसेज जैसी कई महत्वपूर्ण संरचनाएं अभी भी अधूरी हैं. ऐसे में भीम बराज में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका है और किसान नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून सुस्त, सामान्य से 46% कम बारिश; 7 जुलाई से तेज बारिश का अनुमान

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

झारखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया.

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

झारखंड

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

आज झारखंड पुलिस द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन जगन्नाथ मंदिर के नीलाद्री भवन में किया गया.

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

झारखंड

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के बयान पर राफिया नाज़ का पलटवार, कहा— जब अस्पतालों में लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हों, तब रिम्स पार्ट-2 केवल एक छलावा है

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

झारखंड

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है.

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

झारखंड

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने आज जमशेदपुर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की.