मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद में एक युवक को चोरी का मोबाइल बेचने आए युवक को बड़ा महंगा पड़ गया. बड़ी चालाकी से दूसरे युवक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मोबाइल चोर की पहचान देवघर जिले के सत्संग रोड निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो चोरी का मोबाइल बेचने का काम करता है.
आदित्य के द्वारा पूर्व में चोरी का एक मोबाइल गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के टोटपा गांव निवासी पिंटू यादव को बेचा था. जब पिंटू ने मोबाइल में अपना सिम लगाया, तो उसे गिरिडीह नगर थाना से नोटिस पहुंच गया. पिंटू घबरा गया और आदित्य से संपर्क साधा और दूसरा मोबाइल खरीदने की बात कहकर उसे बेंगाबाद के चपूवाडीह बुलाया.
पिंटू ने आदित्य को बड़ी चालाकी से पकड़ लिया और उसे बेंगाबाद थाना ले जाने लगा. इसी दौरान आदित्य बीच रास्ते से भागने का प्रयास किया, लेकिन पिंटू ने उसे दबोच कर पकड़ रखा. मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आदित्य को पकड़कर थाना ले गई, जहां पूछताछ और जांच पड़ताल कर रही है.
यह भी पढ़ें: सांसद की उपस्थिति में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट न्यास परिषद की बैठक हुई संपन्न