खलारी के मैक्लुस्कीगंज में साप्ताहिक बाजार के दौरान युवक को मारी गई पांच गोलियां, हालत गंभीर

By : News11 Bharat
खलारी के मैक्लुस्कीगंज में साप्ताहिक बाजार के दौरान युवक को मारी गई पांच गोलियां, हालत गंभीर

न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारटांड़ निवासी विजय केशरी को रविवार को साप्ताहिक बाजार (हाट) के दौरान अज्ञात अपराधियों ने पांच गोलियां मार दीं. गोली लगने से विजय केशरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई.

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल विजय केशरी को इलाज के लिए डकरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है. दिनदहाड़े साप्ताहिक बाजार में हुई इस गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है.

यह भी पढ़ें: घाटशिला में परगना, बाबा माझी और समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक कर पेसा कानून पर जताई आपत्ति*

संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का