कुकडु प्रखंड सभागार में किया गया पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर कार्यशाला का आयोजन

By : Admin
कुकडु प्रखंड सभागार में किया गया पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर कार्यशाला का आयोजन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु प्रखंड सभागार में आज पंचायती राज विभाग की और से पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  M/S JITM Skills PVT LTD द्वारा किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन कुकडु प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कित्ती बॉस महतो, सीडीपीओ , सहित पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. वही मास्टर ट्रेनर सरस्वती टुडू द्वारा कार्यशाला में उपस्थित लोगों के बीच पंचायत की वर्तमान स्थिति एवम उसे कैसे आगे बढ़ाया जा सके इस पर चर्चा किया गया. वही उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 के अनुसार पंचायत उन्नति सूचकांक अनुसार कुकडु प्रखंड को सी- ग्रेड मिला है इसलिए इसे आकांक्षी प्रखंड के श्रेणी में रखा गया है.

वही उन्होंने आगे बताया कि सरायकेला जिला को 24वां स्थान मिला है जो सबसे निचे है.मास्टर ट्रेनर सरस्वती टुडू ने लोगो को प्रात्साहित करते हुए बताई की अपने ग्राम व पंचायत एवम प्रखंड के विकास में बढ़ चढ़ कर आगे आये. अपने प्रखंड को A प्लस तक कैसे पहुचे इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. मौके पर प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी , आईसीडीएस के पदाधिकारि एवम आंगनवाड़ी सेविका , प्रखंड के पंचायत नामित प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: माता सप्तमातर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण व भंडारा का आयोजन, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

संबंधित सामग्री

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात