भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर पंचायत अंतर्गत भंडारी गांव में रविवार शाम को ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान वासुदेव रवानी की लगभग 40 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पिंकी देवी घर के पास स्थित मैदान से गाय के बछड़े को लाने गई थीं, तभी अचानक ठनका गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: सिल्ली में पुत्रों की दीर्घायु और कल्याण कामना को लेकर माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका का निर्जला व्रत