महागामा में आस्था का सैलाब, बसुआ पोखर व ऊर्जानगर कालोनी में घर में भी मनाया गया पर्व

महागामा में आस्था का सैलाब, बसुआ पोखर व ऊर्जानगर कालोनी में घर में भी मनाया गया पर्व

डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ गूंजा ‘छठी मईया’ का जयकारा

महागामा में आस्था का सैलाब बसुआ पोखर व  ऊर्जानगर कालोनी में घर में भी मनाया गया पर्व

अमित कुमार/न्यूज11  भारत

महागामा/डेस्क:  महागामा अनुमंडल क्षेत्र में चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन आस्था का विराट दृश्य देखने को मिला मंगलवार की संध्या महागामा स्थित बसुआ तलाव , ऊर्जानगर कालोनी पर  श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई , जहां डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने श्रद्धा और अटूट विश्वास देखने को मिली कई जगह घरों में भी भक्ति और उल्लास के साथ पर्व मनाया गया छठ घाट पर व्रती महिलाएं पीले-लाल पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं, सिर पर दउरा और हाथों में सूप लिए पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. “छठी मईया” के जयकारों, लोकगीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा. अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए व्रतियों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की.रोशनी और सजावट से जगमगाया घाट बसुआ पोखर के घाटों को आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सुसज्जित किया गया था. रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया घाट किसी उत्सव स्थल से कम नहीं लग रहा था.

स्थानीय युवाओं और पूजा समितियों ने मिलकर साफ-सफाई और व्यवस्था का बेहतरीन उदाहरण पेश किया.अब उगते सूर्य को अर्घ्य का इंतजार चार दिवसीय इस कठिन निर्जला व्रत में संध्या अर्घ्य के साथ पूजा अपने चरम पर पहुंच गई है. अब व्रती पूरे नियम और श्रद्धा के साथ बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर इस महापर्व का समापन करेंगे महागामा का बसुआ पोखर एक बार फिर आस्था का केंद्र बन गया, जहां लोगों की श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता ने चैती छठ को भव्य और यादगार बना दिया.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और ग्राम नियोजन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में साक्षरता पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

झारखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया.

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

झारखंड

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

आज झारखंड पुलिस द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन जगन्नाथ मंदिर के नीलाद्री भवन में किया गया.

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

झारखंड

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के बयान पर राफिया नाज़ का पलटवार, कहा— जब अस्पतालों में लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हों, तब रिम्स पार्ट-2 केवल एक छलावा है

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

झारखंड

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है.

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

झारखंड

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने आज जमशेदपुर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की.