पोटका के चंदनपुर गांव मे ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

By : News11 Bharat
पोटका के चंदनपुर गांव मे ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क: पोटका के चंदनपुर गांव मे आदिवासियों का सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50  साल पूरा होने कर  बाहा बोगा पर्व के मौके पर चार राज्यों से माझी बाबा ,ग्राम प्रधान, समेत आदिवासियों का आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पोटका  विधानसभा का दूसरा  आदिवासी सरना धरना आसरा आश्रम चंदनपुर में बना है जहां बाहा पूजा के मौके ओर हजारों लोग मरांग बुरू  से मन्ने माँगने पहुंचे  .ऐसी मान्यता है कि यहां  माँगी,गई हर मन्नते पूरी होती है. इस बाबत आदिवासी सरना धरना आसरा आश्रम  के सचिव  करण माझी  कहते है कि  आदिवासियों की सरना धर्म की पूजा पद्धति विलुप्त होती जा रही है,जिसे बचाने के लिए  यहां प्रशिक्षण  केन्द्र खोला गया  जहां  आदिवासियों की सरना धर्म की पूजा पद्धति , सरना धर्म व उसके देवी देवताओं  की जानकारी इस केंद्र में रूढ़ि प्रथा  के विधि_ विधान  की जानकारी दी जाती  हैं ताकि झारखंड ने  सरना धर्म को बचाया जा सके.

 चंदनपुर गांव में शराब बेचना व  पीना दोनों की मनाही है - करण माझी

जादूगोड़ा से 15 किलोमीटर व पोटका प्रखंड कार्यालय से 20 किलो दूर.स्थित ग्वालकाटा पंचायत का एक गांव है चंदन पुर. पथरीले रास्ते , बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा  प्राकृतिक के गोद में बसा चंदनपुर गांव  पूरे जिले में एक  आदर्श गांव है जहां पूर्व त्यौहार या सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी हड़िया की बिक्री सेवन पर पूरी तरह रोक  है. इधर पोटका के पूर्व जिला परिषद लव सरदार ने यूसिल की ओर से चांदपुर गांव में सरना धर्म आसरा  आश्रम को लाखों रुपये की भवन   सौंप जाने की सराहना की तथा झारखंड सरकार की हेमंत   सरकार से गांव में सड़क समेत बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है ताकि आदिवासियों के सरना धर्म का प्रशिक्षण केन्द्र  तक आने-जाने में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके

चंदनपुर गांव का आल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम आदिवासियों की सामाजिकी कुरीतियों के प्रति लोगों को कर रहा है जागरुक

चंदनपुर गांव का आल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम आदिवासियों की सामाजिकी कुरीतियों के प्रति लोगों को कर रहा है जागरुक.इस सरना धर्म आसरा के सचिव करण माझी कहते है कि   इस आसरा में सिर्फ आदिवासियों  की पूजा पद्धति का ही ज्ञान नहीं बाटा जाता है .समाज में बाल _ विवाह की फैली कुरीतिया,अंधविश्वास, जंगलों की कटाई पर रोक  व पहाड़ में आग से बचाने का प्रशिक्षण का केंद्र है यह आश्रम. उनका  समाज डायन प्रथा को नहीं मानती है व.उसे खारिज करती है.

कार्यक्रम में  उपस्थित लोग

इस कार्यक्रम में पंडित रघुनाथ मुर्मू के पोते चुनियन राघुन मुर्मू,  पूर्व जिला परिषद सह भाजपा नेता लव सरदार,सरना धर्म आसरा  आश्रम के सचिव करण माझी, छोट राय सोरेन,यूसिल अधिकारी डी हांसदा, लखाई डीह के ग्राम प्रधान समेत चार राज्यों से माझी बाबा व नायके पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.  

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है.