ब्रहमोरिया गांव में हाईवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, विरोध में सड़क जाम

ब्रहमोरिया गांव में हाईवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, विरोध में सड़क जाम

ब्रहमोरिया गांव में हाईवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत विरोध में सड़क जाम

न्यूज11  भारत

बालूमाथ/डेस्क: बालूमाथ पांकी मुख्य मार्ग हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया चौक के पास अज्ञात हाईवा वाहन की चपेट में आने से एक स्थानीय ग्रामीण की मौत हो गई.  जिसकी पहचान महादेव भगत के पुत्र चंद्री उराव के रूप में हुई है. इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी रोष देखी जा रही है.जिसके विरोध में स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने बालूमाथ पांकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है.और इस मार्ग से कोयला का परिवहन नहीं करने,

मृतक के परिजनों को मुआवजा ,रोजगार देने समेत कई मांग कर रहे हैं.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक चंद्री उरांव बालूमाथ से वापस ब्रहमोरिया चौक के पास किसी वाहन से उतर कर सड़क किनारे खड़ा था कि इसी दौरान एक अनियंत्रित हाईवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है. और आवागमन ठप हो गया है.बता दें कि मृतक चंद्री उरांव के दो पुत्री और एक पुत्र है. जबकि उसकी पत्नी सुशीला देवी है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है. इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटी हुई है और धक्का मारने वाले हाईवा को पता लगाने का प्रयास आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच की जा रही है. खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस जाम हटाने का प्रयास कर रही है.पर ग्रामीण अपने मांग पर अड़े हुवे हैं.

यह भी पढ़ें: महिला ने चप्पलों से की बदसलूकी, टीम को जान बचाकर भागना पड़ा; पुलिस की छापेमारी जारी

संबंधित सामग्री

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

झारखंड

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

झारखंड

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

झारखंड

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

झारखंड

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन 

झारखंड

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन