रांची में तीन साल की मासूम के साथ वैन चालक ने की अश्लील हरकत, शिकंजे में आरोपी ड्राइवर

By : Vaibhaw Vikram
रांची में तीन साल की मासूम के साथ वैन चालक ने की अश्लील हरकत, शिकंजे में आरोपी ड्राइवर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ एक वैन ड्राइवर ने अश्लील हरकत की है. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस आरोपी वैन ड्राइवर इरफान को अपनी हिरासत में ले लिया है.

इस समाज में कुछ ऐसे लोग है जो रावण की तरह भेष बदलकर आपके साथ रहते हैं और हम आज भी आंख बंद करके उनपर भरोसा कर लेते हैं और अनजाने में लक्ष्मण रेखा लांघ जाते हैं. मैं ऐसा इस लिए लिख रहा हूं, क्योंकि आप ही सोचो की कि कया आप अपने बच्चे को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं भेजेंगे. क्या इस समाज में बच्ची के जन्म लेने के बाद उसे घर से बाहर निकलने नहीं देंगे. ऐसा कोई सपनों में भी नहीं सोच सकता है.  आप ही बताइये, रांची में तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदे के द्वारा अश्लील हरकत की गई है. 

यह घटना रांची में कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जहां प्ले स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके स्कूल वैन के ड्राइवर के द्वारा गलत हरकत की गई है. घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को इशारों इशारों में पूरी घटना बताई है. जिसके बाद मां सीधे कोतवाली थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. घटना को लेकर FIR दर्ज कराने के बाद पुलिस की टीम तुरंत एक्शन में आ गई और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है. 

यह भी पढ़ें: Heatwave Alert: तपती दोपहर, नन्हीं ज़िंदगियां खतरे में, स्कूल टाइमिंग पर उठे सवाल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई