बरवाडीह में मानवता का अनोखा उदाहरण, शशिकांत मंडल ने 40 से अधिक दिव्यांग व बुजुर्गों का किया सम्मान

By : News11 Bharat
बरवाडीह में मानवता का अनोखा उदाहरण, शशिकांत मंडल ने 40 से अधिक दिव्यांग व बुजुर्गों का किया सम्मान

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  शिक्षा जगत में अपनी निष्ठा, कार्यकुशलता और सेवा भाव के लिए जाने जाने वाले संकुल साधन सेवी शशिकांत मंडल ने समाजसेवा का एक और मिसाल कायम करते हुए शुक्रवार को लगातार 17वें वर्ष भी अपनी परंपरा को कायम रखा. उन्होंने अपने मानदेय के पैसे से ही परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परिसर में एक सादे, परंतु भावनाओं से भरे सम्मान समारोह का आयोजन किया.

इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के 40 से अधिक दिव्यांग और बुजुर्गों को सम्मानित किया गया, जिन्हें समाज का प्रेरणास्रोत मानते हुए सम्मान पत्र एवं उपहार स्वरूप कंबल वितरित किए गए. ठंड के मौसम को देखते हुए यह पहल अत्यंत सराहनीय रही और उपस्थित सभी लोगों ने इस मानवीय कदम की दिल खोलकर प्रशंसा की.

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, समाजसेवी एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने शिरकत की. अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, सम्मान और संवेदना की भावना को जीवित रखते हैं.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला. वही शशिकांत मंडल ने कहा कि, “समाज के जरूरतमंद, वृद्ध और दिव्यांग जन हमारे लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं. जब तक जीवन है, सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा.”

अंत में उपस्थित अतिथियों ने शशिकांत मंडल की इस निःस्वार्थ सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिनसे सीख लेकर हर व्यक्ति को समाजसेवा की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: आरजेडी ने एनडीए पर दानापुर के महागठबंधन प्रत्याशी को परेशान करने का लगाया आरोप

संबंधित सामग्री

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार