न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के ढीपा पंचायत के ढीपा गाँव में कुङमी सेना ढीपा द्वारा कुङमी समाज का दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता शनिवार को आरंभ हुआ. फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि समाज के युवा आंदोलनकारी सह समाजसेवी श्री अमित महतो जी शामिल हुए. फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के आयोजन समिति कुङमी सेना ढीपा द्वारा गर्मजोशी से मुख्य अतिथि अमित महतो और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि अमित महतो ने उड़ीसा से आये लोमसी फुटबॉल क्लब बनाम बड़पोस फुटबॉल क्लब मैच का उद्धाटन फुटबॉल को किक मार कर किया l मुख्य अतिथि ने कुड़मालि भाषा में कुङमी समाज के सभी खिलाड़ियों, युवाओं और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के साथ साथ युवाओं को पढ़ाई, रोजगार और कुङमालि भाषा के संरक्षण में आगे बढ़ कर योगदान करने की अपील किया.
उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से यह संदेश दिया कि जिस तरह आज इस फुटबॉल प्रतियोगिता में जीतने के इच्छा से सभी युवा अपने अपने टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं ठीक वेसे ही अपने जीवन में भी गोल टार्गेट करते हुए अपने जीवन के उद्देश्ययों को हासिल करना होगा. युवाओं को नशा मुक्त समाज के गठन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का अपील किया. उन्होंने आगे कहा किसी भी समाज, राज्य या फिर देश के लिये युवा एक पूँजी होता हैं इसीलिए युवा नशा मुक्ति का प्रण लें और अपने समाज, राज्य, देश के विकास के लिए खेल शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़े.
उन्होंने आगे युवाओं को कहा आप झारखंड या देश के किसी भी कोने में जायें आपको अगर कोई समस्या हो तो आप हमसे सहयोग के लिए संपर्क कर सकते हैं आपका भाई आपका साथ हमेशा आपके साथ खडा मिलेगा . मौक़े पर समाजसेवी परेश महतो, मनोज महतो, रिंकू महतो, भानु महतो आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी