हजारीबाग रोड में ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, धू-धूकर जली दोनों गाड़ियां

हजारीबाग रोड में ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, धू-धूकर जली दोनों गाड़ियां

हजारीबाग रोड में ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर धू-धूकर जली दोनों गाड़ियां

वीरेंद्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क:
पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के समीप हजारीबाग रोड पर  एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई और वे धू-धू कर जलने लगे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों गाड़ियां पूरी तरह आग की चपेट में आ गईं. स्थानिय लोगों के अनुसार ट्रक में कोल्ड ड्रिंक्स लदा हुआ है 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पदमा थाना प्रभारी संचित दुबे को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई. हालांकि, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे, लेकिन तब तक दोनों वाहन काफी हद तक जल चुके थे. इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: MI और CSK आज होंगे आमने-सामने, मैच से पहले जानें मुंबई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही मामले की जांच 

झारखंड

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार, पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही मामले की जांच 

न कोई तनाव, न कोई संकेत… सबके बीच मुस्कुरा रहा था सन्नी, फिर 10 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि झूल गया फंदे पर ?

क्राइम

न कोई तनाव, न कोई संकेत… सबके बीच मुस्कुरा रहा था सन्नी, फिर 10 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि झूल गया फंदे पर ?

शादी में हंसी-खुशी शामिल युवक सन्नी ने अचानक घर लौटकर फांसी लगा ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सिर्फ 10 मिनट के भीतर क्या हुआ, यह अब भी रहस्य बना हुआ है और पुलिस जांच में जुटी है

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे! पुलिस ने बिछाया था जाल, लेवी वसूलते रंगे हाथ दबोचा

झारखंड

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे! पुलिस ने बिछाया था जाल, लेवी वसूलते रंगे हाथ दबोचा

भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्रों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुत

झारखंड

भरनो के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्रों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुत

पाकुड़ में सनसनीखेज वारदात! बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ में सनसनीखेज वारदात! बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार