न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा आज नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कोटपा 2003, पीईसीए 2019 और एफएसएसएआई जैसे नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था. कार्यक्रम के दौरान एनसीडी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. लाल माझी, आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह, प्रशिक्षण कोषांग की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पुष्पा, नीरज कौशिक और लीगल कंसल्टेंट पीयूष कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को तंबाकू नियंत्रण कानूनों की बारीकियों और उन्हें धरातल पर उतारने की तकनीकी जानकारी दी.
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि राज्य में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का विस्तार सभी जिलों में किया जा चुका है और इस वित्तीय वर्ष तक टोबैको सेसेशन सेंटर के माध्यम से 1,78,164 लोगों को तंबाकू छोड़ने हेतु परामर्श दिया गया है. इसके अलावा, कोटपा-2003 के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 25,67,101 रुपये आर्थिक दंड के रूप में वसूले जा चुके हैं. झारखंड में तंबाकू नियंत्रण की दिशा में कड़े कदम उठाते हुए सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (झारखंड संशोधन) अधिनियम, 2021 के तहत अब 21 वर्ष से कम आयु के युवाओं को तंबाकू बेचना प्रतिबंधित है.
प्रशिक्षण के पहले दिन राज्य के साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह और बोकारो जिले के नोडल पदाधिकारियों, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों और औषधि निरीक्षकों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर डॉ. शरद, डॉ. विकास और धीरज सहित विभाग के कई अन्य कर्मचारी व विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे. कार्यशाला के दूसरे दिन, यानी 10 फरवरी को सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, कोडरमा और पलामू प्रमंडल के जिलों के लिए इसी प्रकार का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की विस्तृत समीक्षा
कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रशिक्षण का आयोजन, नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
संबंधित सामग्री
DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू
दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.
'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.
ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 19 एवं 20 नवम्बर को ELC-2.0 का आयोजन किया जा रहा है.
बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?
TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.