ट्रैक्टर चोरी

हुसैनाबाद थाना के गम्हर बिगहा गांव में सड़क किनारे घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी, आवेदन के बाद जांच में जुटी पुलिस

पुलिस से चोरी गए ट्रैक्टर की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद थाना के गम्हर बिगहा गांव में सड़क किनारे घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी, आवेदन के बाद जांच में जुटी पुलिस

विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत
 
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हर बिगहा गांव में घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर ट्रैक्टर मालिक योगेंद्र सिंह ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. योगेंद्र सिंह ने आवेदन में बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद वह सोने चले गए. उस समय उनका ट्रैक्टर संख्या BRGB 9787 घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था.

13 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे उठने पर ट्रैक्टर वहां नहीं मिला. इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से काफी खोजबीन की गई, लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिला. उन्होंने बताया कि उक्त ट्रैक्टर अप्रैल 2026 में औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के बेलासपुर निवासी शुभम कुमार सिंह से खरीदा था. हालांकि, ट्रैक्टर अभी उनके नाम पर स्थानांतरित नहीं हुआ है. योगेंद्र सिंह ने पुलिस से चोरी गए ट्रैक्टर की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में रीमा सेवा सदन पर प्रशासन का बड़ा चाबुक, नियमों की धज्जियां उड़ाने पर अस्पताल सील

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.