बरवाडीह के केड गांव में टेम्पू हादसा, युवक की दर्दनाक मौत 

By : News11 Bharat
बरवाडीह के केड गांव में टेम्पू हादसा, युवक की दर्दनाक मौत 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत केड गांव के उरांव टोला में शुक्रवार शाम 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. उक्त घटना केड में विजय सिंह के घर के पास घटी, जहां एक टेम्पू अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में टेम्पू पर सवार रमेश उरांव (32 वर्ष), पिता बनेश्वर उरांव, गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बरवाडीह समुदायिक  अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु लातेहार सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उधर मृतक के पिता ने कहा कि रमेश अपने साथियों के साथ टेम्पू से घूमने निकला था. तभी टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. वही मामले को लेकर बरवाडीह व छिपादोहर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़े: बरनवाल समाज ने धूमधाम से मनाई अहिबरन जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों ने मोह लिया लोगों का मन
 
संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.