हैदराबाद की नारकोटिक्स विंग की टीम ने डुमरी से एक युवक को दबोचा, स्पीड पोस्ट के ...

नारकोटिक्स विंग

हैदराबाद की नारकोटिक्स विंग की टीम ने डुमरी से एक युवक को दबोचा, स्पीड पोस्ट के माध्यम से गांजा तस्करी का आरोप

हैदराबाद की नारकोटिक्स विंग की एक टीम ने शनिवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ से एक युवक को पकड़ा है.

हैदराबाद की नारकोटिक्स विंग की टीम ने डुमरी से एक युवक को दबोचा स्पीड पोस्ट के माध्यम से गांजा तस्करी का आरोप 

न्यूज़11 भारत 
डुमरी/डेस्क:
हैदराबाद की नारकोटिक्स विंग की एक टीम ने शनिवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेरमो मोड़ से एक युवक को पकड़ा है. पकड़े गए युवक पर डुमरी सहित इसके आसपास के क्षेत्रों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से हैदराबाद, मुंबई सहित कई स्थानो पर गांजा की तस्करी करने का आरोप है. पकड़े गए युवक का नाम तांबागुडियो निवासी सत्यम मिश्रा है. बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर बेरमो मोड़ में एक सफेद रंग की ऐनोभा कार से उतरे 6-7 लोगों ने वहां खड़े सत्यम को बेहद नाटकीय ढंग से पकड़ा और उसे अपने साथ बैठा कर डुमरी थाना ले गयी. बताया जाता है कि नारकोटिक्स विंग ने कुछ दिन पहले इस रैकेट से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा था. उसी की निशानदेही पर टीम ने शनिवार को इस युवक को पकड़ा. इस संबंध में पूछे जाने पर डुमरी एसडीपीओ आबिद अली ने बताया कि नारकोटिक्स विंग की टीम ने सत्यम मिश्रा नामक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा है.

यह भी पढ़ें- सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

संबंधित सामग्री

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड

बहरागोड़ा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश महतो से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोधाशोली स्थित कार्यालय में पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य