बरही में बरही ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त

By : News11 Bharat
बरही में बरही ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त

बीरेंद्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क:  उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी हजारीबाग मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में बरही स्थित मा. जगदम्बा ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न ब्रांडों के सरसों तेल जैसे चाचा राणा प्रताप सरसों तेल, फ्यूचर सरसों तेल, मुरली सरसों तेल और काला घोड़ा सरसों तेल के नमूने संग्रहित किए. इन नमूनों को रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम भेजा जाएगा.

जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल पाया गया, जिसमें चाचा राणा प्रताप सरसों तेल की 813 टीन और काला घोड़ा सरसों तेल की 144 बोतलें शामिल हैं. उक्त सभी एक्सपायरी उत्पादों को मौके पर ही जब्त कर सील कर दिया गया.

इसके अलावा यह भी पाया गया कि संबंधित खाद्य कारोबारी बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के व्यवसाय चला रहा था. खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

खाद्य सुरक्षा टीम ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते हैं ताकि आम जनता को स्वास्थ्यवर्धक और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो. प्रशासन ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे मानक नियमों का पालन करें और एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री बिल्कुल न करें.

उपायुक्त ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री के बारे में तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें. इससे स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अनावश्यक जोखिमों से आम जनता को बचाया जा सकेगा.

यह कार्रवाई हजारीबाग प्रशासन की सतत निगरानी और लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति गंभीर रुख का प्रमाण है.

यह भी पढ़ें: चांडिल: कलश विसर्जन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने भक्ति में झूमकर किया नृत्य

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार