ईचागढ़, चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन व परिवहन पर प्रभावी निय...

ईचागढ़, चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाया गया औचक अभियान

ईचागढ़ चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाया गया औचक अभियान

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर शतपथी के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 21/22 अप्रैल 2026 की रात्रि में चांडील अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत इचागढ़, चांडिल एवं चौका थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी अभियान संचालित किया गया.

यह अभियान रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक संचालित रहा, जिसमें संभावित संवेदनशील स्थलों एवं मार्गों की सघन जांच की गई. अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों में संलिप्त संचालकों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था.

अभियान के दौरान किसी भी वाहन को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए नहीं पाया गया तथा न ही कहीं अवैध बालू उत्खनन की गतिविधि पाई गई.

जिला खनन पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के नियमित एवं औचक छापेमारी अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे. संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के अमलिया में गहराया जल संकट,खराब जलमीनार से सैकड़ों ग्रामीण परेशान,विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

संबंधित सामग्री

मेडिकल छात्रा का दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपी ओली विश्वकर्मा को राहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

मेडिकल छात्रा का दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपी ओली विश्वकर्मा को राहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

श्रेया पांडेय 99.48 परसेंटाइल और प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल किया हासिल

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार