'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

By : Ark Sahuliyar
पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. लंबी चर्चा और मुआयना के बाद अंततः पुराना डीसी मोड़ के अंतिम छोर को प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल के रूप में चयनित किया गया.निरीक्षण दल में जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी, भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला अवर निबंधक विकास त्रिवेदी, नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी तथा अंचल अधिकारी अरविंद वेदियां शामिल थे. 

वहीं झामुमो की ओर से जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, वरिष्ठ नेता श्याम यादव और हबीबुर रहमान उपस्थित रहे.दल ने शहर के कई प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया. यातायात व्यवस्था, जनसुविधा, सुरक्षा और प्रतिमा की दृश्यता जैसे बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद पुराना डीसी मोड़ के अंतिम हिस्से को सबसे उपयुक्त माना गया.झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, आदिवासी-मूलवासी अधिकार और राज्य आंदोलन को नई दिशा दी. उनकी प्रतिमा स्थापना से नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और योगदान की जानकारी मिलेगी.नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि चयनित स्थल पर आगे की तकनीकी प्रक्रिया और आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. प्रतिमा स्थापना को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

संबंधित सामग्री

पलामू: नाग बाबा के पास मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर

पलामू: नाग बाबा के पास मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

ईडी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसके बाद बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल की गिरफ्तारी की गई. 

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

बढ़ोतरी के बाद विभिन्न शहरों में गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. जानिए अपने शहर का ताजा भाव.

Ind vs WI Ranchi T20: जानिए कब-कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी है कीमत; देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: जानिए कब-कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी है कीमत; देखिए प्राइस लिस्ट  

मैच के टिकट ऑनलाइन भी ख़रीदे जा सकते हैं. ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए आप district.in वेब पोर्टल पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं.

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

मौसम विभाग ने 1 से 4 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.