भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब... गोमो की रथ यात्रा का भव्य नज़ारा

भगवान जगन्नाथ

भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब... गोमो की रथ यात्रा का भव्य नज़ारा

आस्था का ऐसा सैलाब... जिसे देखकर हर कोई 'जय जगन्नाथ' के जयघोष में डूब गया. गोमो की सड़कों पर आज वह भव्य और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला

भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब गोमो की रथ यात्रा का भव्य नज़ारा

सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत 
गोमो/डेस्क:
आस्था का ऐसा सैलाब... जिसे देखकर हर कोई 'जय जगन्नाथ' के जयघोष में डूब गया. गोमो की सड़कों पर आज वह भव्य और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की दिव्य रथ यात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई. रथ के दर्शन और उसकी रस्सी खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे मार्ग में शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और हर ओर 'जय जगन्नाथ' के जयघोष गूंजते रहे. इस पावन अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हरित नारायण भी रथ यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा करते हुए भगवान के दर्शन किए और आम लोगों के बीच पहुंचकर सभी को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं. उनकी मौजूदगी से आयोजन का उत्साह और भी बढ़ गया. सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई इस भव्य रथ यात्रा ने एक बार फिर गोमो की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को जीवंत कर दिया."
 
संबंधित सामग्री

जमीन विवाद के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

झारखंड

जमीन विवाद के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अहिल्यापुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद में दर्ज मारपीट के एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया

गावां में हाथी के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

झारखंड

गावां में हाथी के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

गावां प्रखंड के तारापुर गांव में जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला सरो देवी पति स्व. जागो मुर्मू की गुरुवार को धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई.

गया के गुरपा में 3 वर्षीय मासूम बोरवेल में गिरा, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बिहार

गया के गुरपा में 3 वर्षीय मासूम बोरवेल में गिरा, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के रंगू नगर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया.

गावां में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची में मौत, मातम

झारखंड

गावां में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची में मौत, मातम

गावां प्रखंड स्थित पिहरा में गत गुरुवार को घायल युवक महेन्द्र सिंह पिता स्व छोटू सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई.

गैस पाइप खोलने के बाद बढ़ा विवाद, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई तिवारी उरांव को टांगी से वार कर किया हत्या

झारखंड

गैस पाइप खोलने के बाद बढ़ा विवाद, बीच बचाव करने पहुंचे छोटे भाई तिवारी उरांव को टांगी से वार कर किया हत्या

घाघरा थाना क्षेत्र के मुख्यालय से सटे महादानिया टोला में गुरुवार को आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी.