संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र में कुकडु अंचल अधिकारी व तिरुलडीह पुलिस द्वारा अवैध बालू उत्खनन व परिवहन को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. थाना प्रभारी कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान चार बालू लदे ट्रैक्टर को सपादा से ज़ब्त किया गया जिसे तिरुलडीह थाना लाया गया एवम अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: गैस एजेंसी की व्यवस्था में सुधार की बात कहने पर मैनेजर ने लगाया निराधार आरोप - नगर पंचायत अध्यक्ष