बुढ़मू के रामकृष्ण अकादमी सिदरोल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

विद्यालय के अनुशासन और बेहतर शिक्षण कार्य की अतिथि ने की प्रशंसा

By : Pramod Kumar
बुढ़मू के रामकृष्ण अकादमी सिदरोल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क:  शनिवार को रामकृष्ण अकादमी सिदरोल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिक्षकों व विद्यार्थियोें ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रमुख हरदेव साहू, विद्यालय के निदेशक रामकृष्ण साहू, पूर्व मुखिया हरिश्चंद्र पहान व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में उपप्रमुख हरदेव साहू ने कहा कि रामकृष्ण अकादमी सिदरोल में शिक्षा प्राप्त कर बच्चें आज विदेश में नौकरी कर रहे है. विद्यालय में अनुशासन और बेहतर शिक्षक के सहयोग से कम शुल्क पर बेहतर शिक्षा की व्यवस्था है. बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, विरेंद्र कुमार सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर में शामिल हुए, उद्योगपति का मुकुंद रूंगटा और जिले के एसपी, डीडीसी

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई