पशु तस्करी

अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशुओं से लदा पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार

गिरफ्तार सुरेंद्र सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशुओं से लदा पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

हैदरनगर/डेस्क: अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हैदरनगर पुलिस ने 10 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है. इनमें छह गाय और चार बैल शामिल हैं. पुलिस ने पशुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन संख्या सीजी 12एस 2574 को जब्त कर लिया. मामले में नबीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह 38 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्रेस वार्ता में हुसैनाबाद के एसडीपीओ आइपीएस दिव्यांश शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि हैदरनगर थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 61/2026 दर्ज किया गया है. मामले में सुरेंद्र सिंह के अलावा दाउदनगर थाना क्षेत्र के पिराही बाग निवासी गुड्डू सरफराज तथा पिकअप वाहन के मालिक गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर सेमरी निवासी टमाटर अंसारी को आरोपित बनाया गया है.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वाहन में लदे सभी 10 गोवंशीय पशुओं को विधिवत जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है. गिरफ्तार सुरेंद्र सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में रेहला थाना में पशुओं से संबंधित मामला दर्ज है. कार्रवाई में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल, हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर, पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस की ऑपरेशन सफाया के तहत कार्रवाई, अवैध देसी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 19 एवं 20 नवम्बर को ELC-2.0 का आयोजन किया जा रहा है. 

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.