गढ़वा जिले का नवजात पलामू में पांच लाख में बेचा गया, पुलिस ने 5 दिन के बच्चे को कराया बरामद

By : News11 Bharat
गढ़वा जिले का नवजात पलामू में पांच लाख में बेचा गया, पुलिस ने 5 दिन के बच्चे को कराया बरामद

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:   गढ़वा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां महज पांच दिन के एक नवजात शिशु को पांच लाख रुपये में बेच दिए जाने का आरोप है. मामले की सूचना मिलने के बाद गढ़वा जिले की डंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पलामू जिले के मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के रेडमा इलाके से नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरदागा इलाके का है, जहां नवजात शिशु की खरीद-बिक्री का सौदा किया गया था. बताया जा रहा है कि नवजात को गुप्त तरीके से पलामू जिले में ले जाकर बेचा गया. इसकी भनक लगते ही डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई, जिसने शनिवार की शाम पलामू जिले के मेदिनीनगर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस टीम ने रेडमा इलाके में संजय शर्मा नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारकर नवजात शिशु को बरामद किया. मौके से एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जिस पर बच्चे की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का संदेह है.

पुलिस नवजात और हिरासत में ली गई महिला को अपने साथ गढ़वा ले आई है.बरामद किए गए नवजात शिशु की उम्र मात्र पांच दिन बताई जा रही है. पुलिस ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल नवजात की सेहत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को रविवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नवजात की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और परिवार की आर्थिक हालत भी काफी कमजोर है. इन्हीं परिस्थितियों के कारण बच्चे को बेचने का निर्णय लिया गया, ऐसा प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है.

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इसमें कितने लोग शामिल हैं और कहीं कोई संगठित गिरोह तो इस कारोबार में सक्रिय नहीं है.डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि बच्चे की सुरक्षा सर्वोपरि है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्चे को खरीदने वाले लोग कौन हैं और उनका उद्देश्य क्या था.

यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो ने हाथी के उत्पात में क्षतिग्रस्त हुए 30 मकानों के मालिकों को दिया 40 लाख मुआवजा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई