नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

By : News11 Bharat
नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्कः-
 थाना क्षेत्र अंतर्गत धाधू पंचायत के धाधू गांव स्थित पठान टोला में गुरुवार की संध्या एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पूरे परिवार में मातम है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता की मृत्यु वर्षों पहले हो चुकी थी और उसकी मां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है. गुरुवार को रोजाना की तरह मां मजदूरी कर घर लौटी तो देखा कि उसकी पुत्री घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकी हुई है. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी.सूचना पाकर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी का माहौल है.

ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई