गावां के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लोगों के सहयोग से शव गांव पहुंचा

गावां के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लोगों के सहयोग से शव गांव पहुंचा

गावां के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत परिजनों में मचा कोहराम लोगों के सहयोग से शव गांव पहुंचा

न्यूज11  भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के सांख गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक तुरी की मुंबई में आकस्मिक मृत्यु हो गई. वे मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

बताया जाता है कि अशोक तुरी अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके निधन से पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अन्य प्रवासी मजदूरों के सहयोग से सोमवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई से गांव सांख लाया गया. शव के गाँव पहुँचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस दौरान पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार, नीतीश राउत, दिनेश राउत, बीरेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी

यह भी पढ़ें: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, बरवाडीह मंडल कार्यालय में फहराया गया पार्टी का झंडा

संबंधित सामग्री

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

झारखंड

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान

झारखंड

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान