SSP की अध्यक्षता में रांची जिला में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बैठ...

SSP की अध्यक्षता में रांची जिला में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बैठक, दिए गए कई दिशा-निर्देश

ssp की अध्यक्षता में रांची जिला में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बैठक दिए गए कई दिशा-निर्देश 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की अध्यक्षता में रांची जिला में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण/यातायात रांची एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक-प्रथम, यातायात रांची/पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय, यातायात रांची, सभी थाना प्रभारी, यातायात रांची एवं परिचारी प्रवर, यातायात रांची उपस्थित थे. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा रांची शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा किया गया, जो निम्नवत है :-

  • वैसे स्थान जहाँ यातायात बाधित / जाम की समस्या रहती है तथा किस कारण से जाम लगने के कारण यातायात वाधित होती है.
  • वैसे स्थान जहाँ अतिरिक्त यातायात पोस्ट बनाकर बल की प्रतिनियुक्ति किये जाने की आवश्यकता हो.
  • किन-किन स्थानों पर सिग्नल लाईट एवं डिवाईडर/ बोलार्ड लगाये जाने की आवश्यकता है.
  • सुगम यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु क्या-क्या उपकरण एवं अन्य की आवश्यकता है.

रांची शहर के मुख्य मुख्य चौक-चौराहों पर देर रात तक यातायात बल की प्रतिनियुक्ति हेतु विचार-विमर्श किया गया, ताकि रात में भी आमजनों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराया जा सके.
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को उपरोक्त विचार-विमर्श पर अक्षरशः अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया.

ये भी पढ़ें- Under-19 World Cup 2026: भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया

 

संबंधित सामग्री

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

झारखंड

लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान