अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: समाहरणालय सभागार में माननीय सांसद,चतरा कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान न्यास परिषद के सदस्यों के समक्ष बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया.बैठक के दौरान न्यास परिषद के सदस्यों के समक्ष बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया तथा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई.
इस दौरान उपायुक्त ने सभी सदस्यों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश, डीएमएफटी के तहत उपलब्ध राशि , कौन-कौन सी योजनाओं को लिया जा सकता हैं, उसकी जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि डीएमएफटी की राशि खनन से प्रभावित पंचायत क्षेत्रों (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से) प्रभावित हो रहा है वहीं किया जाना है. इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाता है. चयन के समय उच्च एवं निम्न प्राथमिकताओं का ध्यान रखना है. उपायुक्त ने माननीय सांसद महोदय, माननीय विधायकगण एवं अन्य सदस्यों को जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित खनन क्षेत्रों कि पहचान की गई सूची की जानकारी दी गई.बैठक में विभिन्न योजनाएं जो डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति से अनुमोदित हैं उनके न्यास परिषद से अनुमोदन हेतु योजनाओं पर माननीय सांसद, विधायक लातेहार, विधायक मनिका एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा चर्चा के क्रम में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.बैठक में विभिन्न विषयों में डीएमएफटी से पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के प्रति हो रहे कार्य, डीएमएफटी के अंतर्गत ली गई योजनाए, डीएमएफटी अंतर्गत ली जाने वाली नई योजनाओं के अनुमोदन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान समिति द्वारा 9623 प्राप्त प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया.
सांसद ने कहा कि DMFT निधि का उपयोग खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास एवं स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार हेतु प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए.बैठक में माननीय विधायक, लातेहार प्रकाश राम, माननीय विधायक, मनिका रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी समीर कुल्लू एवं खनन प्रभावित प्रखंडो के प्रमुख/उप प्रमुख, मुखिया उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: वैश्विक मंच पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ किया संवाद