बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

By : News11 Bharat
बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में मंगलवार को सीता नवमी उत्सव के आयोजन को लेकर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री चितरंजन जी ने की. बैठक के दौरान आगामी सीता नवमी उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए श्यामली शर्मा को बरवाडीह प्रखंड मातृशक्ति की संयोजिका तथा अर्चना कुमारी को दुर्गा वाहिनी की संयोजिका मनोनीत किया गया. प्रांतीय संगठन मंत्री चितरंजन जी ने उपस्थित महिलाओं को सीता नवमी उत्सव के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए आयोजन से जुड़ी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं जिला संगठन मंत्री संजय तिवारी ने संगठन को मजबूत करने एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया.

बैठक में जसमनी, रंजू देवी, प्रियंका देवी, लालती देवी, रिंकी देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार